फर्रूखाबाद त्रिपोलिया चौक पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया, मजदूरों के साथ बांटी खुशियां

Editorial
3 Min Read

फर्रुखाबाद शहर के प्रमुख त्रिपोलिया चौक पर आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का जन्मदिन सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शुभम तिवारी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब एवं असहाय मजदूरों को चाय और नाश्ता वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चौक पर हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मौजूद मजदूरों ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। कई मजदूरों ने वर्तमान समय में मनरेगा योजना में कथित अनियमितताओं और गांवों में काम न मिलने की समस्या को लेकर अपनी पीड़ा साझा की। मजदूरों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें शहरों की ओर पलायन कर काम ढूंढना पड़ रहा है और इस संबंध में उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सहयोग की अपील की।

इस मौके पर कांग्रेस नेता शुभम तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर परिस्थिति में गरीब, मजदूर और असहाय वर्ग के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की सोच के अनुरूप कांग्रेस मनरेगा की वर्तमान स्थिति को लेकर गंभीरता से संघर्ष करेगी और मजदूरों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने वर्तमान सरकार द्वारा मनरेगा योजना में किए जा रहे कथित कटौती और लापरवाही का विरोध करने की बात भी कही।


कार्यक्रम में सेवा दल के जिला अध्यक्ष असलम लाला, विकलांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मिराजुद्दीन, युवा प्रदेश सचिव प्रभात यादव, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव अर्चित कश्यप, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान अंसारी सहित कांग्रेस नेता मोहित शुक्ला, विकास अग्निहोत्री, गौरव मिश्रा, विपिन प्रजापति, ऋषभ अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवम शर्मा, दिलीप यादव, कृतार्थ तिवारी, अनुभव यादव, तनुज गुप्ता, शिव कुमार, सुमित कुमार, अतुल अग्निहोत्री, शनि अग्निहोत्री, किशन कुमार, तेजस तिवारी, बॉबी यादव, शुभम यादव, हिमांशु यादव, अनिल कठेरिया आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर प्रियंका गांधी के दीर्घायु और उनके सामाजिक संघर्षों की सफलता की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment