
जालौन उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में बुधवार देर शाम संदिग्ध धर्मांतरण की आशंका को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव से करीब 22 ग्रामीणों को एक बस में भरकर लखनऊ ले जाया जा रहा था। इस बात की भनक लगते ही स्थानीय युवाओं और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए बस को रास्ते में ही रोक लिया और तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस कथित धर्म परिवर्तन नेटवर्क के तार मध्य प्रदेश तक जुड़े होने की आशंका है, जिसका संचालन सिरसा थाना क्षेत्र के ऊधगांव से किए जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि यह नेटवर्क गांव-गांव जाकर गरीब परिवारों को पैसों, मुफ्त इलाज और अन्य सुविधाओं का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। इसी साजिश के तहत इन ग्रामीणों को प्रलोभन देकर बस में बैठाया गया था। इस पूरे मामले का भंडाफोड़ करने में स्थानीय जांबाज युवकों सचिन शर्मा और दीपेंद्र शुक्ला की मुखबिरी अहम रही, जिन्होंने समय रहते इसकी जानकारी विहिप और पुलिस तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही विहिप के अनिकेत, हिमांशु दीक्षित, पंकज शुक्ला, विनोद, विपुल द्विवेदी और विवेक सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बस चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही जालौन के एसडीएम और क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र बाजपेई भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया और उसमें सवार महिलाओं सहित 22 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए लोगों में पूनम, माधुरी, विमला, पुष्पा, निर्मला, राजकुमारी, अंजली सिंह, सरोज, सोनेश, अमला, गुड्डी देवी, मुनु, उषा, बिंदली, रीना, विद्या, किरण और राखी समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। इसके साथ ही बस में मौजूद मानपुरा निवासी राजा सिंह को इस पूरे घटनाक्रम का मुख्य संयोजक बताया जा रहा है, जिससे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में देर रात तक भारी तनाव की स्थिति बनी रही और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस को बस में सवार सभी लोगों की एक सूची सौंपी गई है, जिसके आधार पर अब पकड़े गए लोगों के मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और उनके संपर्क सूत्रों की बारीकी से खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और मध्य प्रदेश तक फैले इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है; जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
read more:https://news7hindi.com/virat-travis-controversy-increased-discussion-after-the-match/
for advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

