लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बड़ा आयोजन, CM योगी निकालेंगे मौन पदयात्रा

Editorial
2 Min Read

लखनऊ विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 10 बजे मौन पदयात्रा निकालेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मौन पदयात्रा GPO से लोक भवन तक निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान विभाजन के दौरान पीड़ित हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उस दौर की पीड़ा को याद किया जाएगा।

GPO से लोक भवन तक निकलेगी मौन पदयात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत GPO परिसर से होगी। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मौन पदयात्रा लोक भवन की ओर रवाना होगी। पदयात्रा के जरिए विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और अपनों को खोने वाले परिवारों की याद को सम्मान दिया जाएगा।इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

विभाजन की पीड़ा को याद करने का दिन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हर साल 14 अगस्त को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लोगों को झेलनी पड़ी पीड़ा, विस्थापन और हिंसा की त्रासदी को याद करना है।लखनऊ में होने वाली यह मौन पदयात्रा भी इसी ऐतिहासिक त्रासदी को स्मरण करने और पीड़ित परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।सुबह 10 बजे GPO से शुरू होगी मौन पदयात्रा और लोक भवन तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम पर राजधानी की नजर रहेगी।

read on:https://news7hindi.com/vande-mataram-will-echo-from-the-red-fort-for-the-first-time-on-the-80th-independence-day-the-ceremony-will-be-historic/

or advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Share This Article
Leave a Comment