लखनऊ विकास नगर क्षेत्र से माँ भगवती जागरण से News 7 Hindi के एडिटर इन चीफ अनूप दुबे हुए सम्मानित

Editorial
6 Min Read
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का विकास नगर क्षेत्र 18 अक्टूबर की रात एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का गवाह बना। अवसर था पिछले 37 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे 37वां मां भगवती विशाल जागरण का इस वर्ष का यह वार्षिक अनुष्ठान न केवल धार्मिक दृष्टि से भव्य रहा, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारिता को मिले सम्मान के कारण समाज में एक सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा। माँ भगवती के इस पावन दरबार में निष्पक्ष, निर्भीक और जन-सरोकार की पत्रकारिता के प्रतीक न्यूज़7 हिंदी के प्रधान संपादक को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।
News 7 Hindi के एडिटर इन चीफ अनूप दुबे हुए सम्मानित
News 7 Hindi के एडिटर इन चीफ अनूप दुबे हुए सम्मानित
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद मनोज तिवारी और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह व् रणविजय सिंह ने  संयुक्त रूप से न्यूज़7 हिंदी के प्रधान संपादक को  माँ की चुनरी भेंट कर उनका नागरिक अभिनंदन किया। राजनेताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों की शुचिता और समाज की सच्चाई को जनता तक बिना किसी मिलावट के पहुँचाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है, जिसे न्यूज़7 हिंदी की पूरी टीम बखूबी निभा रही है।प्रभुनाथ दाढ़ी के प्रबंधन और पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी की हुई सराहना|इस महा-आयोजन को भव्यता के शिखर तक पहुँचाने और व्यवस्था को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाने में प्रभुनाथ दाढ़ी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। प्रभुनाथ दाढ़ी ने अतिथियों के स्वागत सत्कार से लेकर पंडाल में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा। इसके साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिकोण से लखनऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। शाम 6 बजे तक चली इस चौकी और जागरण में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए आयोजन समिति द्वारा मंच से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।

मनोज तिवारी की सुरमयी प्रस्तुति पर झूमा लखनऊ,प्रदेश उपाध्यक्ष   नीरज सिंह  ने उतारी आरती

जागरण की शुरुआत पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार और अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद जैसे ही भोजपुरी माटी के लाल और सांसद मनोज तिवारी ने मंच संभाला, पूरा विकास नगर क्षेत्र तालियों और जयकारों से गूंज उठा। मनोज तिवारी ने अपनी सुरीली आवाज में माँ दुर्गा की महिमा का बखान करते हुए एक से बढ़कर एक दिव्य भजन प्रस्तुत किए। उनके भजनों की स्वर लहरियों पर पंडाल में बैठे श्रद्धालु, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और पुलिसकर्मी भी झूमते नजर आए।नीरज सिंह  ने सपरिवार आदि शक्ति माँ भगवती की महाआरती उतारी।
नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा- “विकास नगर में पिछले 37 वर्षों से हो रहा यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा बन चुका है। आज के इस पावन मंच से सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ समाज को सही दिशा दिखाने वाले पत्रकारों और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों का सम्मान होना इस बात का प्रतीक है कि हमारा समाज अपनी सुरक्षा और जागरूकता के प्रति कितना सजग है।”
न्यूज़7 हिंदी के प्रधान संपादक ने जताया आभार: ‘जनता की आवाज बुलंद रखना ही हमारा संकल्प’

सम्मान से अभिभूत न्यूज़ 7 हिंदी के प्रधान संपादक ने आयोजन समिति,प्रदेश उपाध्यक्ष  नीरज सिंह , सांसद मनोज तिवारी  व् रणविजय सिंहउपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि माँ भगवती के दरबार में मिला यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि फील्ड में दिन-रात काम करने वाले हर उस छोटे-बड़े पत्रकार का है जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाता है। न्यूज़7 हिंदी भविष्य में भी अपनी इसी निष्पक्षता और राष्ट्रहित की नीति पर अडिग रहेगा।आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों ने बांधा समां, विशाल भंडारे के साथ समापनजागरण के दौरान दिल्ली और मथुरा से आए विशेष कलाकारों द्वारा भगवान शिव-पार्वती का तांडव नृत्य, श्री राधा-कृष्ण की फूलों की होली और संकटमोचन हनुमान जी की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। 18 अक्टूबर की पूरी रात चले इस आध्यात्मिक महोत्सव का समापन अगले दिन अलसुबह भव्य आरती, छप्पन भोग और विशाल भंडारे के साथ हुआ। प्रभुनाथ दाढ़ी और आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी आगंतुकों को पंक्तिबद्ध कराकर माँ का पवित्र प्रसाद वितरित किया।यह 37वां माँ भगवती जागरण न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज, राजनीति, प्रशासन और मीडिया के अटूट अंतर्संबंधों को मजबूत करने वाला एक अद्वितीय मंच साबित हुआ।

Share This Article
Leave a Comment