उत्तर प्रदेश को अगले महीने मिलेंगे 29 नए आईपीएस अधिकारी, 1998 से 2001 बैच के अफसरों की चमकेगी किस्मत

Editorial
3 Min Read

 

लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है, जहाँ प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 29 वरिष्ठ अधिकारियों को जल्द ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में प्रोन्नत किया जाएगा। इस महा-प्रमोशन के लिए रिक्त पदों के सापेक्ष तीन गुना अधिक अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव महानिदेशक (DGP) मुख्यालय और शासन की हरी झंडी के बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिया गया है। यदि आयोग इस प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं करता है, तो अगले महीने के भीतर उत्तर प्रदेश को 29 नए प्रोन्नत आईपीएस अधिकारी मिल जाएंगे। इस पदोन्नति प्रक्रिया के तहत मुख्य रूप से वर्ष 1998, 1999 और 2000 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार होना है, हालांकि तीन गुना अधिक नाम भेजने की कानूनी बाध्यता के कारण सूची में वर्ष 2001 बैच के अफसरों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इस बहुप्रतीक्षित पदोन्नति के लिए वर्ष 2026 की 29 रिक्तियों पर कार्रवाई की जा रही है। संघ लोक सेवा आयोग अब इन सभी अधिकारियों की सेवा से जुड़े दस्तावेजों, उनके पूरे सेवाकाल के रिकॉर्ड और उनके खिलाफ चल रही किसी भी तरह की जांच या सतर्कता (Vigilance) मामलों का गहन परीक्षण करेगा। इस प्रक्रिया में कोई भी अड़चन न मिलने पर आयोग द्वारा विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में संघ लोक सेवा आयोग के आला अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव (गृह) व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में जिन अधिकारियों के नामों पर अंतिम सहमति बनेगी, उनका पैनल तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा, जिसके बाद मंत्रालय द्वारा इन अफसरों को आईपीएस कैडर में प्रोन्नत करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

आईपीएस बनने की इस महत्वपूर्ण रेस में 1998 से 2000 बैच के कई दिग्गज पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। इस सूची में शोएब इकबाल, सत्यपाल सिंह, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, दीपिका अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, रफीक अहमद, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुवन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रताप सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार, सिद्धार्थ वर्मा, विनय चंद्रा, राजेश कुमार भारतीय, शुभ्रा भास्कर और प्रवीण सिंह चौहान के नाम शामिल हैं, जिन पर अंतिम मुहर लगने का इंतजार है।

read more:https://news7hindi.com/cm-yogi-is-strict-on-solving-public-problems-gives-ultimatum-to-officials-to-complete-the-work-within-the-stipulated-time-limit/

for advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Share This Article
Leave a Comment