अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बाद देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में रामनगरी अब केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय सुविधाओं का भी प्रमुख केंद्र बनती जा रही है। इसी कड़ी में अयोध्या धाम को स्वाद की एक नई और बड़ी सौगात मिली है। रेलवे स्टेशन रोड पर श्री राम हॉस्पिटल के सामने जीवनी ग्रुप और हल्दीराम मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में भव्य हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शानदार शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं, जिससे कार्यक्रम बेहद भव्य और आकर्षक बन गया।यह नया प्रतिष्ठान न केवल अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध, स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएगा, बल्कि शहर के खानपान और पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह रेस्टोरेंट श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथियों में अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता एवं हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास, महंत मुरली दास तथा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर जीवनी ग्रुप के डायरेक्टर पवन जीवानी और हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल तथा उनकी पत्नी रितु अग्रवाल ने सभी अतिथियों का बुके और शॉल भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान हल्दीराम ग्रुप के डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या केवल एक शहर नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल पर हल्दीराम अपनी पहचान के अनुरूप स्वच्छता, गुणवत्ता और शुद्धता के सर्वोच्च मानकों के साथ अपनी सेवाएं शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को ऐसा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा जो स्वाद के साथ-साथ पूरी तरह स्वच्छ और सुरक्षित होगा। उनका लक्ष्य है कि अयोध्या आने वाला हर श्रद्धालु यहां के भोजन और आतिथ्य की सुखद याद लेकर लौटे।

उन्होंने आगे कहा कि हल्दीराम वर्षों से देश और विदेश में भारतीय स्वाद की पहचान बना हुआ है। अब रामनगरी में अपनी सेवाएं शुरू करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। आने वाले समय में यह प्रतिष्ठान अयोध्या की बढ़ती पर्यटन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा।वहीं जीवनी ग्रुप के डायरेक्टर पवन जीवानी ने अपने संबोधन में कहा कि हल्दीराम केवल एक ब्रांड नहीं बल्कि गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की नगरी में इस प्रतिष्ठान की शुरुआत उनके लिए भावनात्मक क्षण है। उन्होंने कहा कि हल्दीराम नाम में ही “राम” का नाम समाहित है और यही कारण है कि यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का स्वागत प्रभु श्रीराम की मर्यादाओं और भारतीय संस्कृति के अनुरूप किया जाएगा।पवन जीवानी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि अयोध्या आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सेवा, शुद्ध भोजन, स्वादिष्ट मिठाइयां और पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नया रेस्टोरेंट रामनगरी की आतिथ्य परंपरा को और अधिक मजबूत करेगा तथा पर्यटन उद्योग को नई गति देगा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख अतिथियों में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व राज्यमंत्री एवं सिंधु सेवा समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।इसके अलावा हल्दीराम परिवार की नई पीढ़ी से तनुश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल और प्रार्थना अग्रवाल भी समारोह में मौजूद रहे। हल्दीराम ग्रुप के अधिकारी विकास सिसोदिया, योगेश फौजदार, रोहित गुप्ता, सोनिका त्यागी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उद्घाटन समारोह के साक्षी बने। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और इसकी आधुनिक सुविधाओं, स्वच्छ वातावरण तथा आकर्षक इंटीरियर की सराहना की।

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला धार्मिक पर्यटन केंद्र बन चुका है। हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में बेहतर होटल, रेस्टोरेंट और खानपान की सुविधाओं की मांग भी लगातार बढ़ रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए हल्दीराम ने अयोध्या में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।विशेषज्ञों का मानना है कि विश्वस्तरीय ब्रांडों के आगमन से अयोध्या की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, पर्यटन उद्योग को गति मिलेगी और शहर की पहचान वैश्विक स्तर पर और मजबूत होगी।उद्घाटन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने नए रेस्टोरेंट का भ्रमण किया और हल्दीराम के प्रसिद्ध व्यंजनों एवं मिठाइयों का स्वाद लिया। लोगों ने उम्मीद जताई कि अब अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय गुणवत्ता के साथ शुद्ध भारतीय स्वाद का आनंद भी आसानी से मिल सकेगा।आस्था की नगरी अयोध्या में हल्दीराम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ केवल एक नए प्रतिष्ठान की शुरुआत नहीं, बल्कि रामनगरी के तेजी से बदलते स्वरूप, आधुनिक विकास और धार्मिक पर्यटन के नए युग की एक महत्वपूर्ण पहचान बनकर उभरा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अब दर्शन के साथ-साथ शुद्धता, स्वाद और उत्कृष्ट आतिथ्य का भी विशेष अनुभव मिलेगा।
read on:https://news7hindi.com/yogi-senas-show-of-strength-target-of-making-11-lakh-members/
or advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

