स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प! अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल ने लगाए 51 पौधे, दिया हरित भारत का संदेश

Editorial
3 Min Read

रिपोर्ट :  दीपचंद दीक्षित

फर्रुखाबादअंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को फर्रुखाबाद जिले में भव्य वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर 51 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह राजपूत ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

‘हर व्यक्ति लगाए एक पौधा’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक अपने नाम से एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राष्ट्र सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर

राष्ट्रीय बिजली विभाग अध्यक्ष अंगद पांडे ‘कोमल’ ने कहा कि संगठन के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया की प्रेरणा से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के कार्य लगातार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित है।

समाज सेवा के लिए कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

नगर उपाध्यक्ष व्यापारी परिषद अजीत चौरसिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी राष्ट्रहित, जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए इसी तरह अभियान चलाता रहेगा।

जयघोष के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

वृक्षारोपण अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने “जय श्रीराम”, “वीर बजरंगी” और “हर-हर महादेव” के जयघोष लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सत्यम वर्मा, कार्याध्यक्ष कार्तिक शुक्ल, आलोक मिश्रा, नीरज यादव, नितेश शाक्य, आकाश, अनुज, विवेक, बबलू राजपूत, सूरज सैनी, पालू श्रीवास्तव, नीरज दुबे, ओम, निवास पाठक सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

read on:https://news7hindi.com/big-reshuffle-in-education-department-in-up-158-beos-became-senior-spokesperson/

or advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Share This Article
Leave a Comment