राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’! गंगा घाट पर दुग्धाभिषेक, PM बनने की हुई प्रार्थना

Editorial
3 Min Read

वाराणसी राहुल गांधी के जन्मदिन पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसा आयोजन किया, जिसने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी। गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच राहुल गांधी की तस्वीर का दुग्धाभिषेक किया गया। खास बात यह रही कि तस्वीर में राहुल गांधी को भगवान परशुराम के अवतार के रूप में दर्शाया गया था। कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से प्रार्थना की कि राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनें और देश को नई दिशा दें। गंगा तट पर जुटे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ राहुल गांधी के दीर्घायु और राजनीतिक सफलता की कामना की। दुग्धाभिषेक के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें देश में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा की आवाज बताया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा,
“राहुल गांधी को परशुराम अवतार में दिखाना हमारी भावनाओं का प्रतीक है। जिस तरह भगवान परशुराम ने अधर्मियों और अन्यायियों का अंत किया था, उसी तरह राहुल गांधी लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें विश्वास है कि वह देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और सत्ता में बैठे अधर्मियों को बाहर करने का काम करेंगे।”

विकास सिंह ने आगे कहा,
“आज हम सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मां गंगा की गोद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दुग्धाभिषेक कर उनका जन्मदिन मनाया है। ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया है और हम प्रार्थना करते हैं कि आने वाले समय में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें।”

राहुल गांधी के जन्मदिन पर हुए इस अनोखे आयोजन ने राजनीतिक और धार्मिक प्रतीकों के मेल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। गंगा घाट पर परशुराम अवतार वाली तस्वीर के साथ किया गया दुग्धाभिषेक अब चर्चा का विषय बन गया है और इसे लेकर विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

read on:https://news7hindi.com/politics-intensifies-on-ram-temple-controversy-yogi-said-truth-will-not-be-hidden/

or advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Share This Article
Leave a Comment