
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन बहुत कम कंटेंट ऐसा होता है जो रिलीज होते ही दर्शकों के दिल और दिमाग पर छा जाए। इस बार एक ऐसी ही कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर ने OTT का पूरा ‘सिस्टम’ हिला दिया है। 2 घंटे 3 मिनट की यह फिल्म पिछले एक हफ्ते से दुनियाभर में नंबर 1 ट्रेंड कर रही है और दर्शक इसकी कहानी, सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
OTT पर छाई सोनाक्षी सिन्हा की ‘सिस्टम’
अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी लीगल ड्रामा फिल्म ‘सिस्टम’ ने अमेजन प्राइम वीडियो पर धमाकेदार एंट्री की है। 22 मई को रिलीज हुई यह फिल्म अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश ओरिजिनल फिल्म बन चुकी है। इतना ही नहीं, ‘सिस्टम’ 26 देशों की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है।फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। शानदार एक्टिंग और जबरदस्त स्क्रीनप्ले ने दर्शकों को शुरुआत से आखिर तक बांधे रखा है।
सस्पेंस और इमोशन का तगड़ा डोज
‘सिस्टम’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि इमोशन, सस्पेंस और संघर्ष की ऐसी कहानी है, जो हर सीन के साथ दर्शकों को चौंकाती है। फिल्म की कहानी नेहा राजवंश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली के मशहूर डिफेंस लॉयर रवि राजवंश की बेटी और एक सरकारी वकील है।नेहा के पिता उसके सामने चुनौती रखते हैं कि अगर वह लगातार 10 केस जीत लेती है, तभी उसे उनकी लॉ फर्म में जगह मिलेगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात हाई कोर्ट की स्टेनोग्राफर सारिका रावत से होती है, जो साधारण जिंदगी जीते हुए भी कोर्टरूम की गहरी समझ रखती है। सारिका की मदद से नेहा 9 केस जीत जाती है, लेकिन जैसे ही 10वां केस सामने आता है, कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है जो पूरी फिल्म को रोमांच से भर देता है। यही सस्पेंस दर्शकों को फिल्म से आखिर तक जोड़े रखता है।

निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने जताई खुशी
‘नील बटे सन्नाटा’, ‘बरेली की बर्फी’ और ‘पंगा’ जैसी शानदार फिल्में बना चुकीं अश्विनी अय्यर तिवारी ने फिल्म को मिल रहे प्यार पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी कहानियां बनाना उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि एक रचनात्मक चुनौती है। उन्होंने पूरी टीम, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पर भी छाई फिल्म
‘सिस्टम’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग इसे साल की सबसे दमदार कोर्टरूम थ्रिलर बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि फिल्म का क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि देखने के बाद लंबे समय तक दिमाग से नहीं निकलता। अगर आप सस्पेंस, इमोशन और कोर्टरूम ड्रामा पसंद करते हैं, तो ‘सिस्टम’ आपके वीकेंड के लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है।
or advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

