लखनऊ कलर्स टीवी का लोकप्रिय पारिवारिक कॉमेडी शो ‘बरेली के बच्चन’ इन दिनों अपनी मजेदार कहानी, देसी अंदाज और पारिवारिक रिश्तों की गर्माहट के कारण दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसी सफलता का जश्न मनाने के लिए शो की पूरी स्टारकास्ट लखनऊ पहुंची, जहां शादी के रिसेप्शन थीम पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने न सिर्फ अपने शो के दिलचस्प किस्से साझा किए, बल्कि उत्तर प्रदेश के दर्शकों को इस अपार प्यार के लिए धन्यवाद भी कहा।इस विशेष आयोजन में शो के प्रमुख कलाकार प्रविष्ट मिश्रा, रमनीक कटारिया, अंश मनुजा और सचिन जीत सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरी तरह शादी के रिसेप्शन की थीम पर आधारित था, जिससे ऐसा लगा मानो ‘बरेली के बच्चन’ का बच्चन परिवार सचमुच लखनऊ में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया हो।
उत्तर प्रदेश की संस्कृति से जुड़ी है शो की आत्मा
‘बरेली के बच्चन’ केवल एक कॉमेडी शो नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अपनापन और देसी जीवनशैली का जीवंत चित्रण है। यही वजह है कि यूपी के दर्शकों ने इस शो को अपना परिवार मान लिया है।लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने कहा कि इस राज्य के लोगों ने जिस तरह उन्हें अपनाया है, वह उनके लिए किसी पुरस्कार से कम नहीं है।
क्या है ‘बरेली के बच्चन’ की कहानी?
शो की कहानी बच्चन परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां घर में केवल पुरुष सदस्य रहते हैं। परिवार की जिंदगी में अचानक बड़ा मोड़ तब आता है जब कृष्णा (प्रविष्ट मिश्रा) परिस्थितियों के चलते संगम (रमनीक कटारिया) को घर की बहू बनाकर ले आता है।हालांकि यह रिश्ता केवल एक अस्थायी व्यवस्था होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही झूठ पूरे परिवार, रिश्तेदारों और मोहल्ले के सामने बड़ी चुनौती बन जाता है।अब कहानी उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां संगम के पिता नवविवाहित जोड़े के लिए भव्य रिसेप्शन आयोजित करना चाहते हैं। ऐसे में कृष्णा और संगम दोनों मुश्किल में फंस जाते हैं क्योंकि दोनों जानते हैं कि उनकी शादी केवल दिखावा है।यहीं से शुरू होती है हास्य, भावनाओं और पारिवारिक ड्रामे से भरपूर घटनाओं की नई श्रृंखला।

प्रविष्ट मिश्रा बोले— ‘उत्तर प्रदेश ने दिल जीत लिया’
शो में कृष्णा का किरदार निभा रहे प्रविष्ट मिश्रा ने कहा कि दर्शकों का प्यार उनकी पूरी टीम की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा,
“मैं सभी दर्शकों का दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने ‘बरेली के बच्चन’ को इतना प्यार दिया। कृष्णा की जिंदगी अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। वह मानता है कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन संगम अभी भी उलझन में है। आगे दर्शकों को कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।”
प्रविष्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आकर शो का जश्न मनाना उनके लिए बेहद भावुक पल है क्योंकि इस राज्य की संस्कृति ही शो की सबसे बड़ी प्रेरणा रही है।
रमनीक कटारिया ने बताया संगम का सफर
संगम का किरदार निभा रहीं रमनीक कटारिया ने कहा कि उनका किरदार शुरुआत में केवल एक रात के लिए बच्चन परिवार में आता है, लेकिन धीरे-धीरे यह सफर उसकी जिंदगी बदल देता है।
उन्होंने कहा
“हंसी-मजाक के बीच इस कहानी की सबसे बड़ी खूबसूरती रिश्ते और अपनापन हैं। यही वजह है कि दर्शक इस परिवार से खुद को जोड़ पाते हैं। लखनऊ की गर्मजोशी और यहां के लोगों का प्यार हमेशा याद रहेगा।”
अंश मनुजा बोले— ‘सतलुज और कृष्णा की टक्कर दर्शकों को खूब पसंद आ रही’
शो में सतलुज की भूमिका निभा रहे अंश मनुजा ने कहा कि उनका किरदार परिवार का ऐसा सदस्य है जो हमेशा सच्चाई बोलता है।
उन्होंने बताया
“सतलुज और कृष्णा की सोच बिल्कुल अलग है। एक उम्मीद देखता है तो दूसरा हकीकत। यही टकराव कहानी को मजेदार बनाता है। मैं खुद उत्तर प्रदेश से हूं, इसलिए अपने राज्य में इस शो का प्यार देखना बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव है।”
सचिन जीत सिंह बोले— ‘अपने शहर लौटना खास एहसास’
शो में माही की भूमिका निभा रहे सचिन जीत सिंह, जो लखनऊ के रहने वाले हैं, अपने शहर में शो का जश्न मनाकर बेहद भावुक नजर आए।
उन्होंने कहा
“लखनऊ लौटना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। माही आज की जेन-ज़ी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है। वह सोशल मीडिया से जुड़ा है, खुलकर अपनी बात रखता है और जिंदगी को अपने अंदाज में जीता है। अपने शहर में दर्शकों का इतना प्यार मिलना मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगा।”
शादी के रिसेप्शन थीम ने बनाया कार्यक्रम को खास
इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत इसकी वेडिंग रिसेप्शन थीम रही।पूरे आयोजन में ऐसा माहौल बनाया गया मानो बच्चन परिवार की असली शादी का रिसेप्शन चल रहा हो। कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की, फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और शो के आगामी एपिसोड्स को लेकर उत्सुकता भी बढ़ाई।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलाकारों के साथ खूब मस्ती की और शो के लोकप्रिय संवाद भी दोहराए।

उत्तर प्रदेश के दर्शकों से मिला जबरदस्त जुड़ाव
‘बरेली के बच्चन’ की कहानी उत्तर प्रदेश के पारिवारिक माहौल, बोली, संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने पर आधारित है। यही कारण है कि यहां के दर्शकों ने इसे बेहद अपनापन दिया है।कलाकारों का कहना है कि जब लोग उन्हें उनके किरदारों के नाम से पुकारते हैं, तो यही उनकी सबसे बड़ी सफलता होती है।
आगे और भी मजेदार होगा बच्चन परिवार का सफर
निर्माताओं के अनुसार आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को शादी के रिसेप्शन से जुड़ी कई मजेदार गलतफहमियां, हास्य से भरपूर घटनाएं और भावनात्मक मोड़ देखने को मिलेंगे।कृष्णा और संगम अपनी नकली शादी का राज कैसे छिपाएंगे, परिवार समाज का सामना कैसे करेगा और इस पूरे घटनाक्रम में बच्चन परिवार किन नई मुश्किलों में फंसेगा—यही आने वाले एपिसोड्स की सबसे बड़ी दिलचस्पी होगी।
कब और कहां देखें शो?
यदि आप भी देसी कॉमेडी, पारिवारिक मनोरंजन और उत्तर प्रदेश की संस्कृति से जुड़ी कहानियों का आनंद लेना चाहते हैं, तो ‘बरेली के बच्चन’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे कलर्स और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।यह शो लगातार अपनी सादगी, हास्य और भावनात्मक कहानी के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रहा है।
read on:https://news7hindi.com/big-ruckus-at-bankra-masjid-namaz-was-offered-with-a-black-band/
or advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

