“बकरा हलाल होते देखा है?”… ना सुनने पर दोस्त ने पेट में घोंपा खंजर, 200 मीटर तक तड़पते भागता रहा सूर्या!

Editorial
5 Min Read

गाजियाबाद गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ईद के जश्न के बीच, एक मामूली से इनकार ने ऐसा खूनी रूप अख्तियार किया कि 11वीं क्लास के एक मासूम छात्र सूर्या को अपनी जान गंवानी पड़ी। दोस्त के रूप में छिपे आस्तीन के सांप असद ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का खोड़ा थाना क्षेत्र उस वक्त चीखों से गूंज उठा, जब नवनीत विहार कॉलोनी में रहने वाले 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप किसी गैर पर नहीं, बल्कि सूर्या के ही दोस्त असद और उसके गुर्गों पर लगा है। त्यौहार की आड़ में रची गई इस खूनी साजिश ने न सिर्फ एक मां की गोद सूनी कर दी, बल्कि पूरे इलाके में दहशत का सन्नाटा फैला दिया है।

घटना के दिन सूर्या अपने दोस्तों विक्की और आयुष के साथ घूम रहा था। तभी अचानक उसके मोबाइल पर दोस्त असद का फोन आया। असद ने उसे ईद पर मिलने के बहाने गली नंबर दो में बुलाया। सूर्या अपने दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर वहां पहुंच गया, उसे भनक तक नहीं थी कि वहां मौत उसका इंतजार कर रही है। केले के गोदाम के पास खड़े असद ने सूर्या को देखते ही एक अजीब और खौफनाक सवाल पूछा कि क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है। जब सूर्या ने सीधे शब्दों में मना कर दिया, तो असद ने जिद की कि आओ आज तुम्हें दिखाते हैं। सूर्या ने इस क्रूर खेल का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया और वहां से वापस मुड़ने लगा। बस, यही इनकार असद के अहंकार पर चोट कर गया।

असद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जब सूर्या ने विरोध किया, तो असद ने आव देखा न ताव, सीधे सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया। वार इतना जोरदार था कि चाकू पेट के अंदर ही फंस गया। सूर्या किसी तरह खुद को छुड़ाकर, पेट में फंसे चाकू के साथ ही करीब 200 मीटर तक अपनी जान बचाने के लिए बदहवास भागता रहा। लेकिन दरिंदगी की हदें यहीं पार नहीं हुईं। सूर्या भागते-भागते सड़क पर गिर पड़ा, तो पीछा कर रहे असद और उसके साथी वहां भी पहुंच गए। उन्होंने गिरे हुए सूर्या के पेट से वही चाकू बाहर निकाला और दोबारा एक के बाद एक पांच-छह बार उसके बदन को बेरहमी से गोद डाला। सूर्या लहू-लुहान होकर बेसुध हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।गंभीर हालत में सूर्या को पहले स्थानीय और फिर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। सूर्या के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था, वह अपनी मां और भाई-बहन का बड़ा सहारा था। रोती-बिलखती मां का सिर्फ एक ही सवाल है कि उनके बच्चे को बहलाकर बुलाया गया और सिर्फ बकरा कटने की बात से इनकार करने पर उसे मार डाला गया, उन्हें अब सिर्फ न्याय चाहिए।

इस वारदात के बाद नवनीत विहार की गली नंबर 1 और 2 में भारी तनाव व्याप्त है। यह मिश्रित आबादी वाला इलाका है, इसलिए माहौल न बिगड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भारी बल तैनात कर दिया है। हिंदू संगठनों ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर पहले जानलेवा हमले का केस दर्ज था, जिसे अब हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, हालांकि मुख्य आरोपी असद अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

read more:https://news7hindi.com/nine-power-units-stalled-production-reduced-by-3373-mw-in-four-days/

or advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Share This Article
Leave a Comment