मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर के बाद डंपर की चपेट में आए 2 लोगों की मौत

Editorial
2 Min Read

रिपोर्ट :मो. अरशद

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बरेली-दिल्ली नेशनल हाईवे पर भदासना कट के पास उस समय हुआ, जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार लोग सड़क पर जा गिरे। इससे पहले कि वे संभल पाते, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

संभलने का मौका तक नहीं मिला

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:00 से 9:15 बजे के बीच की है। बरेली की दिशा से आ रहे बाइक सवार की सामने से आ रहे दुलारी गांव के बाइक सवार से सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर गिरे युवकों को पीछे से आ रहे डंपर चालक ने संभलने का मौका नहीं दिया और दो लोग उसकी चपेट में आ गए।

पुलिस ने डंपर जब्त किया, यातायात कराया सामान्य

सूचना मिलते ही मूंढापांडे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।

एसपी सिटी, मुरादाबाद (कुमार रणविजय सिंह):

“हादसे में शामिल डंपर को पुलिस ने पकड़ लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”

read on:https://news7hindi.com/police-department-painted-in-tricolor-in-siddharthnagar-ssp-gives-green-signal-to-motorcycle-tricolor-rally/

or advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

Share This Article
Leave a Comment