लखनऊ में सितारों का महाकुंभ! एकता कपूर-तेजस्वी प्रकाश की मौजूदगी में चमके देशभर के टैलेंट

Editorial
6 Min Read

लखनऊ राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित ताज महल होटल में आयोजित “रेनेसांज़ नेक्स्टजेन लीडर अवॉर्ड 2026 – एडिशन 5” का भव्य आयोजन शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। देशभर से आए प्रतिभागियों, उद्योग जगत की हस्तियों, कलाकारों और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में यह समारोह प्रतिभा, आत्मविश्वास और उपलब्धियों का उत्सव बन गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, वहीं “नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026” के विजेताओं की भी घोषणा की गई।समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय मनोरंजन जगत की प्रसिद्ध निर्माता एकता कपूर और लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश रहीं। दोनों सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं और अपनी प्रेरणादायक मौजूदगी से प्रतिभागियों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। विजेताओं को उनके करकमलों से ताज, ट्रॉफी और सम्मान प्रदान किए गए, जिससे यह पल सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार बन गया।कार्यक्रम का आयोजन सैम्म रेनेसांज़ की संस्थापक एवं आयोजक सौम्या साहू के नेतृत्व में किया गया। वहीं शो डायरेक्टर इशिता रस्तोगी और शो कोरियोग्राफर एवं ग्रूमिंग एक्सपर्ट मोनिका भदौरिया ने अपने कुशल निर्देशन, उत्कृष्ट प्रबंधन और प्रभावी संचालन के माध्यम से पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।समारोह को संबोधित करते हुए आयोजक एवं संस्थापक सौम्या साहू ने कहा कि “रेनेसांज़ नेक्स्टजेन लीडर अवॉर्ड केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक मजबूत मंच है। हमारा उद्देश्य युवाओं को उनके सपनों तक पहुंचने का अवसर देना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। भविष्य में भी इस पहल को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि देश के कोने-कोने से प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी पहचान बनाने का अवसर मिल सके।”

इस अवसर पर एकता कपूर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता कभी भी रातोंरात नहीं मिलती। उसके पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और धैर्य छिपा होता है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यदि वे निरंतर सीखने और आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखेंगे तो आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।वहीं अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत उसका आत्मविश्वास होता है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, लगातार प्रयास और खुद पर विश्वास ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार और जीत दोनों जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन जो व्यक्ति अपने लक्ष्य से नहीं भटकता, वही अंततः सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचता है।कार्यक्रम के दौरान “नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026” के विजेताओं की घोषणा की गई। हैदरगढ़ (उत्तर प्रदेश) की वंशिका ने अपने शानदार व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के दम पर नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। यशस्विनी प्रथम रनर-अप और तृषा द्वितीय रनर-अप रहीं।पुरुष वर्ग में मुंबई के देवांश तिवारी ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 का प्रतिष्ठित खिताब जीता। अनिवार्य जैन प्रथम रनर-अप और समर नगर द्वितीय रनर-अप घोषित किए गए। वहीं महिला वर्ग में इति ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 का ताज अपने नाम किया। सरबजीत प्रथम रनर-अप और दीपा द्वितीय रनर-अप रहीं। इसके अलावा देहरादून की ज्योति धाकरे को नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज एलीट इंडिया 2026 का विजेता घोषित किया गया।

सभी विजेताओं का चयन उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, मंचीय प्रस्तुति, प्रतिभा, संचार कौशल और समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया गया। विजेताओं ने मंच पर अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मार्गदर्शकों और आयोजन टीम को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके जीवन का सबसे यादगार क्षण है।समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक व्यक्तित्वों को भी रेनेसांज़ नेक्स्टजेन लीडर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। आयोजन में शिक्षा, फैशन, समाजसेवा, उद्यमिता, कला और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैशन शो और सम्मान समारोह ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के समापन पर आयोजक सौम्या साहू ने सभी मुख्य अतिथियों, सेलिब्रिटी गेस्ट, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों, सहयोगियों और उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता सभी के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। अंत में विजेताओं और अतिथियों के साथ समूह छायाचित्र लिया गया तथा सम्मान वितरण के साथ समारोह का भव्य समापन हुआ।“रेनेसांज़ नेक्स्टजेन लीडर अवॉर्ड 2026 – एडिशन 5” ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यदि प्रतिभा को सही मंच और उचित अवसर मिले तो वह राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकती है। लखनऊ में आयोजित यह समारोह केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह नई पीढ़ी के सपनों, आत्मविश्वास और उपलब्धियों का ऐसा उत्सव बना जिसने हर प्रतिभागी को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी।

read on:https://news7hindi.com/there-was-an-uproar-due-to-the-death-of-the-mother-and-newborn-allegations-of-negligence-on-the-private-hospital-fierce-demonstration-by-the-family-members-by-keeping-the-dead-body/

or advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

 

 

Share This Article
Leave a Comment