
बाराबंकी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ मंगलवार तड़के भोर के सन्नाटे को चीरती हुई मौत की एक ऐसी चीख गूंजी किसुनने वालों का कलेजा मुंह को आ गया। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र के भिखरा गांव के पास रफ्तार का एक ऐसा खौफनाक तांडव देखने को मिला, जिसने हंसते-खेलते परिवारों को पल भर में उजाड़ कर रख दिया। वाराणसी से बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए कैंची धाम जा रहे युवकों से भरी एक तेज रफ्तार इनोवा कार हाईवे पर खड़े एक बेकाबू ट्रक में पीछे से इतनी जोर से टकराई कि धमाके की आवाज सुनकर पूरा इलाका दहल उठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए और कार के भीतर चीख-पुकार मच गई।मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने जब कार के भीतर का मंजर देखा तो मजबूत से मजबूत कलेजे वाले लोगों की भी रूह कांप गई। चारों तरफ खून ही खून पसरा हुआ था और लाशें इस कदर फंसी हुई थीं कि उन्हें बाहर निकालने में लोगों के पसीने छूट गए। इस दिल दहला देने वाले भीषण हादसे में चार युवकों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन युवक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है, जिनमें इनोवा सवार गाजीपुर के राहुल सिंह (35), चंदौली के राहुल कुमार (36), बलिया के सत्यम (38) और ट्रक के खलासी गाजीपुर निवासी सूरज यादव (30) शामिल हैं। इसके अलावा मिर्जापुर के चंदन सिंह, पंकज सिंह और बलिया के प्रशांत की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहाँ वे वेंटिलेटर पर अपनी आखिरी सांसें गिन रहे हैं।इस खौफनाक मंजर की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों को मिली, उनके घरों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जब घटना स्थल और अस्पताल पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर हर आंख नम हो गई। लोग भरे गले से बस यही कह रहे थे कि जो युवक सुबह मंदिर में माथा टेक कर भगवान के दर्शन करने वाले थे, नियति के क्रूर खेल के कारण अब उनके घरों में अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि तड़के करीब 3:00 बजे ड्राइवर को आई एक हल्की सी नींद की झपकी इस महाकाल का कारण बनी। हाईवे पर बिखरा खून, गाड़ी का मलबा और अपनों को खो चुके परिवारों की चीखें आज हर किसी को अंदर तक झकझोर कर रख रही हैं।
for advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

