लखनऊ भारत में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता के बीच डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में देश की प्रमुख हाइजीन प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी पान हेल्थ ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल को नई मजबूती देते हुए बेबी केयर, महिला हाइजीन और एडल्ट केयर सेगमेंट में बड़े विस्तार का ऐलान किया है। कंपनी अपने लोकप्रिय ब्रांड लिटिल एंजेल, एवरटीन और लिबर्टी के माध्यम से हर आयु वर्ग के लिए आधुनिक, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले हाइजीन प्रोडक्ट्स उपलब्ध करा रही है। कंपनी का दावा है कि अत्याधुनिक तकनीक, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग के दम पर वह न केवल भारत की जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि वैश्विक बाजार में भी भारतीय उत्पादों की मजबूत पहचान बना रही है।स्वास्थ्य और पर्सनल हाइजीन को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव आया है। ऐसे में पान हेल्थ ने अपने उत्पादों का दायरा बढ़ाते हुए उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप कई नए प्रोडक्ट्स बाजार में उतारे हैं। कंपनी के प्रमुख बेबी केयर ब्रांड लिटिल एंजेल के तहत अब केवल बेबी डायपर और बेबी वाइप्स ही नहीं, बल्कि प्रीमियम बेबी सोप, सिंडेट बार, बेबी फीडिंग एक्सेसरीज़, बाथ केयर प्रोडक्ट्स और अन्य जरूरी बेबी केयर उत्पाद भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन प्रोडक्ट्स को शिशुओं की नाजुक त्वचा और उनकी विशेष जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।महिला स्वच्छता के क्षेत्र में भी कंपनी तेजी से अपने कदम बढ़ा रही है। एवरटीन ब्रांड के तहत प्रीमियम सैनिटरी पैड, पीरियड पैंटी, पैंटी लाइनर और महिलाओं की दैनिक स्वच्छता से जुड़े कई नए उत्पाद लॉन्च किए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि इन उत्पादों का उद्देश्य महिलाओं को अधिक आराम, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वहीं लिबर्टी ब्रांड के माध्यम से एडल्ट केयर श्रेणी में भी आधुनिक और भरोसेमंद उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वरिष्ठ नागरिकों और विशेष देखभाल की जरूरत वाले लोगों को बेहतर जीवन गुणवत्ता मिल सके।पान हेल्थ की सबसे बड़ी ताकत गुजरात के राजकोट में स्थित उसकी अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जिसे भारत की सबसे बड़ी डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स निर्माण सुविधा माना जाता है। वर्ष 2017 में शुरू हुई यह फैक्ट्री लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें 7 लाख वर्ग फुट से अधिक का उत्पादन क्षेत्र विकसित किया गया है। इस आधुनिक प्लांट में हर वर्ष 3.7 अरब से अधिक हाइजीन प्रोडक्ट्स का उत्पादन किया जाता है। अत्याधुनिक ऑटोमेटेड मशीनें, उन्नत तकनीक, सख्त गुणवत्ता जांच और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उत्पादन प्रक्रिया इस यूनिट को देश की सबसे आधुनिक हाइजीन मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं में शामिल करती है।

कंपनी का पूरा फोकस ‘मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया एंड द वर्ल्ड’ के विजन पर आधारित है। इसी सोच के तहत पान हेल्थ लगातार रिसर्च एंड डेवलपमेंट, नई तकनीकों और उत्पादन क्षमता में निवेश कर रही है। कंपनी का मानना है कि भारत में विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार कर उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जा सकता है। यही वजह है कि घरेलू बाजार में मजबूत उपस्थिति बनाने के साथ-साथ कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी अपनी पहुंच तेजी से बढ़ा रही है।इस अवसर पर पान हेल्थ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चिराग पान ने कहा कि अच्छी हाइजीन ही स्वस्थ और बेहतर जीवन की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भारत में ही विश्वस्तरीय, भरोसेमंद और किफायती हाइजीन प्रोडक्ट्स तैयार करना है, ताकि हर वर्ग के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आसानी से पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के दम पर कंपनी लगातार नए उत्पाद विकसित कर रही है और बेबी केयर, महिला हाइजीन तथा एडल्ट केयर जैसे क्षेत्रों में अपने उत्पादों का दायरा लगातार बढ़ा रही है। उनका कहना था कि ‘मेक इन इंडिया’ केवल उत्पादन का अभियान नहीं, बल्कि भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग शक्ति बनाने का संकल्प है और पान हेल्थ इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर आधारित है। पान हेल्थ के पास वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त गुणवत्ता प्रमाणपत्र, आधुनिक क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम और मजबूत रिसर्च एंड डेवलपमेंट सुविधाएं उपलब्ध हैं। उत्पादन के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि उपभोक्ताओं तक केवल भरोसेमंद और सुरक्षित उत्पाद ही पहुंचें। यही कारण है कि कंपनी के उत्पाद लगातार उपभोक्ताओं का विश्वास जीत रहे हैं।कारोबार के विस्तार के साथ-साथ पान हेल्थ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी उतनी ही गंभीरता से निभा रही है। कंपनी ‘स्माइल मैटर्स – पीरियड की पाठशाला’ अभियान के माध्यम से मेंस्ट्रुअल हाइजीन को लेकर जागरूकता फैलाने, सैनिटरी पैड वितरण और विभिन्न सामुदायिक कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। इन अभियानों का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना तथा समाज में स्वास्थ्य संबंधी सकारात्मक बदलाव लाना है। कंपनी का मानना है कि केवल उत्पाद उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना भी उतना ही आवश्यक है।देश में स्वास्थ्य, स्वच्छता और वेलनेस के क्षेत्र में तेजी से बढ़ती मांग को देखते हुए पान हेल्थ आने वाले वर्षों में अपनी उत्पादन क्षमता का और विस्तार करने, नई तकनीकों को अपनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण हाइजीन प्रोडक्ट्स पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य केवल भारतीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय मैन्युफैक्चरिंग की गुणवत्ता और क्षमता का परचम लहराना है। ‘मेक इन इंडिया’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए पान हेल्थ भारत को डिस्पोजेबल हाइजीन प्रोडक्ट्स निर्माण के क्षेत्र में विश्वस्तरीय मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में लगातार मजबूत कदम बढ़ा रही है।
or advertisement visit our office:http://3RD FLOOR, lekhraj market, bansal Complex, Lucknow, Uttar Pradesh 226016

